Kabristan Horror Story in Hindi | कब्रिस्तान हॉरर स्टोरी इन हिंदी

इस लेख में आपको बहुत सारि new kabristan horror stories in hindi पड़ने को मिलेगा। सभी कहानिया कब्रिस्तान से जुडी है और डरावनी भी है। अगर आपको डरावनी कहानिया पड़ना पसंद है तो आज आपको बहुत मजा आएगा क्यों की आगे आपको ऐसी ऐसी कब्रिस्तान की हॉरर स्टोरी हिंदी में पड़ने को मिलेगा जिसे पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे। तो चलिए एक एक करके इन कहानियों को पड़ना सुरु करते है।

1. केरल के कब्रिस्तान की एक चुड़ैल की डरावनी कहानी

Kabristan ki chudail
Kabristan horror story in hindi

एक बार की बात है, केरल के एक छोटे से शहर में, सुल्तान नामक एक डरावना कब्रिस्तान था। ऐसा कहा जाता था कि उस कब्रिस्तान में विभिन्न प्रकार के अलौकिक शक्तियां रहती थी।

एक चांदनी रात को, बिली, लुसी और रोहित तीन दोस्त कब्रिस्तान के किनारे पर एकत्रित हुए। अचानक उनको कब्रिस्तान से भयानक फुसफुसाहट की आवाज सुनाई दी। आवाज कहाँ से आ रही है यह देखने के लिए वे हाथ में टॉर्च लेकर सावधानी से कब्रिस्तान के गेट से अंदर घुसे।

जैसे ही वे कब्रिस्तान में दाखिल हुए हवा तेज चलने लगी। अचानक, उन्होंने एक इंसान को एक मकबरे के पास टहलते हुए देखा। वो उदास और खोया हुआ दिखाई दिया, इसलिए बिली, लुसी और रोहित उसके पास आए और पूछा कौन हो तुम और इतनी रात को यहाँ क्या कर रहे हो।

तो उस ने जबाब दिया की मैं एक आत्मा हूँ और मेरा नाम अकबर है। अकबर ने उन्हें उस भयानक अभिशाप के बारे में बताया जो इस कब्रिस्तान के सभी आत्माओ को परेशान करता था। हर रात, एक प्राचीन चुड़ैल जागती थी और कब्रिस्तान पर जादू करती थी, और अकबर जैसी मासूम आत्माओं को अपने बश में कर लेती थी।

अभिशाप को तोड़ने का एकमात्र तरीका कब्रिस्तान की पीछे जंगल में एक पेड़ के निचे छिपी हुई मंत्रपुस्तिका को ढूंढना और आधी रात से पहले उसे नष्ट करना था।

जादुई पुस्तक ढूंढ़ने की दृढ़ संकल्प लेकर, बहादुर तिकड़ी अपने मिशन पर निकल पड़ी। उन्होंने अंधेरे में मकबरों के बीच रास्ता खोजा जंगल में जाने के लिए, और इस बात का ध्यान रखा कि आराम करने वाली आत्माओं को परेशान न किया जाए। रास्ते में, उन्हें बोन्स नामक एक शरारती छोटे कंकाल का सामना करना पड़ा, जो उन्हें जादू की किताब खोजने में मदद करने के लिए तैयार हो गया।

वह कंकाल उन्हें एक पुराने आम के पेड़ के पास ले गईं, और कहा इस पेड़ के पत्ते सब अपने पास रख लो। अगर ये पत्ता तुम्हारे पास रहेगा तो वह चुड़ैल तुम्हारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। और ये पत्ता तुम्हे जादुई किताब हासिल करने में मदद करेगा।

यह कहकर वह कंकाल वापस कब्रिस्तान की तरफ चला गया। आम के पत्ते को अपने हात में लेकर तीन दोस्त जादुई किताब ढूंढ़ने लगे। बोहोत ढूंढ़ने के पश्चात जंगल में एक झील के अंदर उन्हें छमता हुआ कुछ दिखाई दिया। रोहित को तैरना आता था तो उस ने झील के अंदर जाकर वह चमकता बॉक्स ले आया।

जैसे ही आम के पत्ते को बॉक्स के ऊपर रख्हा वैसे ही बॉक्स खुल गया और चमकती जादुई किताब बाहर निकल आई।

आधी रात करीब आते ही, वे तीनो अपने हाथों में जादू की किताब लेकर श्राप को तोड़ने के लिए कब्रिस्तान की तरफ बड़े। कब्रिस्तान में आकर वे किताब को खोले और एक प्राचीन मंत्र का पाठ किया। मंत्र पाठ करतेहि जमीन कांपने लगी, और कब्रिस्तान में एक तेज रोशनी छा गई।

वह चुड़ैल जाग गयी और गुस्से में दिखाई दी, लेकिन उसकी शक्ति धीरे धीरे कमजोर हो रही थी। उस ने बिली, लुसी और रोहित को जादुई किताब पड़ने से रोकने के लिए अपनी जादुई शक्ति का प्रयोग किया लकिन उन तीनो पर कोई असर नहीं हुआ, क्यों की तीनो के पास आम के पत्ते थे जो उनकी रक्षा कर रहे थे। धीरे धीरे चुड़ैल की साडी शक्ति ख़त्म हो गई और चुड़ैल भष्म हो गई।

इस तरह बिली, लुसी और रोहित ने कब्रिस्तान में फंसी हुई आत्माओं को मुक्त किया और कब्रिस्तान में फिर से शांति छा गई।

2. इक़बाल की रियल लाइफ हॉरर स्टोरी

real life kabristan horror story
Real life horror story in Hindi

Real life kabristan horror story of Iqbal: ये कहानी है इक़बाल की, एक 16 साल का बच्चा जो अपने अब्बू के साथ एक छोटे से गांब में रहता था। इक़बाल के पिता बीमार थे इशलिये इक़बाल को ही काम कर के घर चलाना परता था। एक दिन अचानक उसकी अब्बू की तबियत कुछ ज्यादा ख़राब हो गई और उसकी अब्बू का देहांत हो गया। इक़बाल की मदद करने वाला कोई नहीं था, इशलिये इक़बाल खुद अपने अब्बू को कब्रिस्तान ले गया।

वो अकेला सबकुछ कर रहा था। कब्र खोदते खोदते कब दोपहर से शाम और शाम से रात हो गई उसे कुछ पता ही नहीं चला। जब वो अपने अब्बू को दफ़नाके कब्रिस्तान की गेट की तरफ बढ़ रहा था तब काफी रात हो चुकी थी। हवा भी तेज चलने लगा था। अचानक इक़बाल को किसी ने पीछे से आवाज दिया – “इकु”। जब उसने पीछे मुड़ कर देखा तो कोई नजर नहीं आया।

सिर्फ इक़बाल के अब्बू उसे “इकु” कहके बुलाते थे, इशलिये इक़बाल ने सोचा सायद उसके अब्बू उसे पुकार रहे है। पर जब इक़बाल ने जोर जोर से अब्बू अब्बू कहकर पुकारा फिर भी कोई जवाब नहीं आया तब वो डर गया और जल्दी जल्दी गेट की ओर बढ़ने लगा। लेकिन जैसे ही इक़बाल गेट के नजदीक पंहुचा अचानक गेट बंद हो गई। वो एकदम से घबरा गया।

कब्रिस्तान की दीवारे और गेट इतनी ऊँची थी की वो उसे किसीभी तरह पार नहीं कर सकता था। कब्रिस्तान की एक और गेट थी जो की पीछे की तरफ थी। लेकिन उस गेट तक जाने के लिए इक़बाल को वापस कब्रिस्तान के बिच से होकर जाना परता।

किसी तरह हिम्मत जुटाकर उसने दूसरे गेट तक जाने का फैसला किया। वो सुनसान कब्रिस्तान के बिच से जा ही रहा था की अचानक उसे दूर एक आदमी खड़ा हुआ दिखाई दिया। वो उस आदमी के पास गया और पूछा कौन हो तुम? उस आदमी ने कोई जवाब नही दिया। इक़बाल फिरसे उसे पूछने ही वाला था की उस आदमी का सिर अचानक से पीछे घूम गया। उसका दोनों आंखे लाल था और इक़बाल को गुस्से से देख रहा था।

ये देख कर इक़बाल जोर से चिल्लाया और भागने लगा। भागते भागते वो एक पेड़ के पास जाकर रुका और किसी तरह वही पे रात गुजार ने का फैसला किया। कुछ ही देर में उसके चारो तरफ कोहरा छाने लगा।

अचानक उसने कोहरे में एक औरत को भागते हुए देखा। उस औरत के पीछे पीछे एक बच्चा भी भाग रहा था और उस बच्चे के पीछे एक और औरत भाग रही थी। लेकिन वो औरत भागते भागते अचानक रुक गई और इक़बाल की तरफ आने लगी। जैसे ही कोहरा हटा उस औरत की चेहरा इक़बाल को साफ़ साफ़ दिखने लगी। उस औरत को देखकर इक़बाल की रोंगटे खड़े हो गए, मानो जैसे की वो औरत सालो से उस कब्रिस्तान में दफ़न हो।

वो औरत इक़बाल के करीब आ रही थी और इक़बाल धीरे धीरे पीछे हट रहा था। अचानक इक़बाल का पैर फिसला और वो एक कब्र में जा गिरा। कब्र इतना गहरा था की वो वहा से निकल भी नहीं पा रहा था। उसे लगा की कोई उसे जमीं के अंदर खींच रही है। जब वो पीछे मुड़ा तो देखा की वही औरत उसे खींच रही है। उसका आधा शरीर जमीं के अंदर जा चूका था की अचानक उसे लगा कोई उसका हात पकड़ के ऊपर खींच रहा है।

वो जैसे ही ऊपर आया सीधा कब्रिस्तान के बाहर भागते हुए चला गया। उसे समझ आ गया था की उसे ऊपर खींचने वाला उसके अब्बू ही था। इसी लिए कहते है जो आपसे सच्चा प्यार करता है वो आपको मरने के बाद भी मदद करता है।

हमे आशा है की आपको हमारी सारि कब्रिस्तान की भूतिया कहानिया पसंद आई होगी। इसी तरह के नए नए horror stories को हिंदी में पड़ने के लिए हमारे इस वेबसाइट को रोजाना visit करे।

Leave a Comment